मनोज तिवारी - Manoj Tiwari

मनोज तिवारी - Manoj Tiwari
मनोज तिवारी 




मनोज तिवारी का जन्म 1 फ़रवरी 1971 में हुआ था। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, राजनेता और संगीत निर्देशक हैं। वे 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। 




मनोज तिवारी का जीवन-यात्रा - Journey of Manoj Tiwari 


भोजपुरी फिल्मों में कार्य करने से पूर्व मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया। सन 2003 में उन्होने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' में अभिनय किया जो मनोरंजन और आर्थिक दृष्टि से बहुत सफल फिल्म साबित हुई और माना जाने लगा की भोजपुरी फिल्मों का नया मोड़ शुरू हो चुका है। 




इसके बाद उन्होने दो और फिल्मों 'दारोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना'नामक फिल्मों में अभिनय किया। मनोज तिवारी ने एक टेलीविज़न कार्यक्रम 'चक दे बच्चे' में बतौर मेज़बान कार्य किया। सन 2010 में मनोज तिवारी ने प्रतिभागी के तौर पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया।



मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ए भौजी के सिस्टर' नामक फिल्मों में साथ-साथ कार्य कर चुके हैं। सन 2011 के मध्य में मनोज और उनकी पत्नी रानी में अलगाव हो गया। मनोज तिवारी ने नयी धुनें,गाने और एल्बम बनाना जारी रखा। 




उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए एक लोकप्रिय गीत 'जिया हो बिहार के लाला' भी गाया। मनोज तिवारी सन २०११ में बाबा रामदेव द्वारा रामलीला मैदान पर शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे। 2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में अपना भविष्य आज़माया था किन्तु असफल रहे थे। फिलहाल तिवारी बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं।और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं। 




मनोज तिवारी का राजनीतिक जीवन - Political life of Manoj Tiwari


सन 2009 में मनोज तिवारी ने गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा चुनाव में बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हिस्सा लिया किन्तु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से चुनाव हार गए। मनोज तिवारी अगस्त महीने में अन्ना हज़ारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में भी सक्रिय रहे। 




सन 2014 के आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और चुनाव जीत गए। दूसरी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचित हुए है. मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल 2016 से 2 जून 2020 तक रहा। 




मनोज तिवारी का क्रिकेट को समर्थन - Manoj Tiwari support for cricket 


मनोज तिवारी क्रिकेट के समर्थक रहे हैं, और इन्होंने उत्तर-प्रदेश के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की ओर से खेले भी है। अपने गृह-क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मनोज  तिवारी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी एक टोली बनाने की भी कोशिश की। और वो बिहार क्रिकेट की कीर्ति आजाद एसोसिएशन से भी सम्बंधित रहे हैं।






इनकी महेंद्र सिंह धोनी से शुरू से ही अच्छी मित्रता रही है। उन्होने ये भी घोषणा की थी कि वो विश्व कप २०११ की विजेता टीम इंडिया को समर्पित एक मंदिर का निर्माण करवाएँगे। और उन्होंने यह भी कहा है कि वो अपने गृह नगर के कैमूर जिले में एक विश्व स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराने की योजना बना रहे हैं। 

यह भी पढ़े - पवन सिंह - Pawan Singh

फिल्मों में योगदान - Contribution to films



अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी की कुछ चुनिन्दा भोजपुरी फिल्में निम्नलिखित  हैं-

  • ससुरा बड़ा पैसा वाला
  • दारोगा बाबू आई लव यू
  • बंधन टूटे ना
  • कब अइबू अंगनवा हमार
  • ऐ भऊजी के सिस्टर
  • औरत खिलौना नहीं
  • धरती कहे पुकार के



टेलीविज़न के क्षेत्र में योगदान - Contribution to television


मनोज तिवारी ने छोटे पर्दे पर निम्नवत कार्य किया गया है।




  1. बिग बॉस सीजन-4, सन 2010 में (प्रतिभागी)
  2. सुर संगम सीजन-1 और सीजन-2 (होस्ट)
  3. नहले पे दहला (होस्ट)
  4. भारत की शान -संगीत प्रतियोगिता (होस्ट)
  5. चक दे बच्चे (होस्ट) 
  6. वैलकम-बाज़ी मेहमान नवाजी की, सन 2013 में (प्रतिभागी)



Categories:
Similar Videos

0 comments: