![]() |
for भोजपुरी भाषा बोली जाने वाली प्रमुख्य जिले , विदेशो में भी भोजपुरी का बोलबाला |
भोजपुरी भाषा प्रमुख्य रूप से पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश तथा उत्तरीझारखण्ड के क्षेत्रों में बोली जाती है। भोजपुरी एक मीठी भाषा है। भाषाई परिवार के अस्तर पर एक आर्य भाषा है।
आधिकारिक और ब्यवहारिक रूप से भोजपुरी भाषा हिंदी की एक बोली है। भोजपुरी अपने शब्दावली के लिए हिंदी और संस्कृत पर निर्भर है। भोजपुरी बोली के लिए कुछ शब्द उर्दू से लिया है।
भारत में मुख्य रूप से भोजपुरी बोली जाने वाले जिले :
बिहार : भोजपुरी भाषा बोली जाने वाले बक्सर जिला, सारण जिला, सिवान, गोपाल गंज जिला, पूर्वी चम्पारणजिला, पश्चिम चम्पारण जिला, वैशाली जिला, भोजपुर जिला, रोहतास जिला, बक्सर जिला, भभुआ जिला
उत्तर प्रदेश : बलिया जिला, वाराणसी जिला,चन्दौली जिला, गोरखपुर जिला, देवरिया जिला , कुशीनगर जिला, महाराजगंज जिला, गाजीपुर जिला, मिर्जापुर जिला, मऊ जिला, इलाहाबाद जिला, जौनपुर जिला, प्रतापगढ़ जिला, सुल्तानपुर जिला, फैजाबाद जिला, बस्ती जिला, गोंडा जिला, बहराईच जिला, सिद्धार्थनगर,आजमगढ जिला
झारखण्ड : पलामु जिला, गढ़वा जिला
विश्व के ऐसे देश जहां भोजपुरी का बोल-बाला :
भोजपुरी भारत के अलावा विश्व के कई अन्य देशों में भी बोली जाती है। यह बात आपको चौकाने वाली लग सकती है। लेकिन यह सच है। पूरे विश्व में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या 5 करोड़ से ज्यादा है। आइये जानते है कि किन-किन देशों में बोली जाती है।
नेपाल :
भारत का पडोसी देश नेपाल की सिमा उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ लगने वाले जिले रौतहट जिला, बारा जिला, बीरगंज, चितवन जिला, नवलपरासी जिला, रुपनदेही जिला, कपिलवस्तु जिला, पर्सा जिला में भोजपुरी मुख्य भाषा है।
मॉरीशस :
मॉरीशस हिंद महासागर और मेडागास्कर के पूर्व मे स्थित एक सुंदर द्वीपीय देश है. इस देश में भोजपुरी का जबरदस्त बोल बाला है। 14 जून 2011 को मॉरीशस की संसद में भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया जा चुका है।
सुरिनाम
सुरिनाम दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। इस देश में भी भोजपुरी बोलने वालों की कोई कमी नहीं है।
गुयाना
गुयाना दक्षिणी अमरीका का एक देश है। इस देश का आधिकारिक नाम- 'कौपरेटिव रिपबलिक ओफ गुयाना ' है। इस देश के 43.5% लोग भारतीय मूल के और इन 43.5% लोगों में से 30% लोग हिन्दू धर्म को मानते हैं। गुयाना में भोजपुरी बोले जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यहां के भारतीय मूल के निवासी हैं।
फिजी
फिजी एक द्वीपीय देश है। भोजपुरी फिजी की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यहां भोजपुरी को फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी के नाम से जाना जाता है।
भोजपुरी भाषा की प्रधान बोलियाँ
- आदर्श भोजपुरी
- पश्चिमी भोजपुरी
- अन्य दो उप बोलियाँ "मघेसी" तथा "थारु"
0 comments: