भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति



 Bhojwanshi Parmar kings




भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति इतिहासिक लेखो और विकिपीडिया में लिखित तथ्यों पर भोजपुरी भाषा का नामकरण बिहार राज्य के आरा ( शाहाबाद ) जिले में स्थित भोजपुर नामक गाँव के नाम पर हुआ था। पूर्ववर्ती आरा जिले के बक्सरसब -डिविजन (बर्तमान में बक्सर अलग जिला है) में भोजपुर नाम का एक बड़ा परगना है जिसमें "नवका भोजपुर" और "पुरनका भोजपुर" दो गाँव हैं। मध्य काल में इस स्थान को  मध्यप्रदेश के उज्जैन से आए भोजवंशी परमार राजाओं ने बसाया था। उन्होंने अपनी इस राजधानी को अपने पूर्वज  राजा भोज के नाम पर भोजपुर रखा था। इसी कारण इसके पास बोली जाने वाली भाषा का नाम “ भोजपुरी “ पड़ गया। 







भोजपुरी भाषा का इतिहास 7वीं सदी से शुरू होता है - 1000 से अधिक साल पुरानी! गुरु गोरख नाथ 1100 वर्ष में गोरख बानी लिखा था। संत कवीर दास (1297) का जन्मदिवस भोजपुरी दिवस के रूप में भारत में स्वीकार किया गया है और विश्व भोजपुरी दिवस के रूप में मनाया जाता है।





भोजपुरी भाषा की क्षेत्रविस्तार

भोजपुरी भाषा प्रधानतया पश्चिमी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी झारखण्ड के क्षेत्रों में बोली जाती है।




मुख्यरुप से भोजपुरी बोले जाने वाले जिला 

बिहार : बिहार में भोजपुरी बोले जाने वाले जिले मुख्यतः बक्सर जिला, सारण जिला, सिवान, गोपालगंज जिला, पूर्वी चम्पारण जिला, पश्चिम चम्पारण जिला, वैशाली जिला, भोजपुर जिला, रोहतास जिला, बक्सर जिला, भभुआ जिला है। 







उत्तर प्रदेश : उत्तरप्रदेश में भोजपुरी बोली जाने वाले जिले बलिया जिला, वाराणसी जिला,चन्दौली जिला, गोरखपुर जिला, महाराजगंज जिला, गाजीपुर जिला, मिर्जापुर जिला, मऊ जिला, इलाहाबाद जिला, जौनपुर जिला, प्रतापगढ़ जिला, सुल्तानपुर जिला, फैजाबाद जिला, बस्ती जिला, गोंडा जिला, बहराईच जिला, सिद्धार्थ नगर,आजमगढ जिला है। 




झारखण्ड : पलामु जिला, गढ़वा जिला, में भोजपुरी बोली जाती है। 




नेपाल : रौतहट जिला, बारा जिला, बीरगञ्ज, चितवन जिला, नवलपरासी जिला, रुपनदेही जिला, कपिलवस्तु जिला, पर्सा जिला




भोजपुरी भाषा की प्रधान बोलियाँ 

1 -  आदर्श भोजपुरी,
2 -  पश्चिमी भोजपुरी और
3 - अन्य दो उपबोलियाँ (सब डाइलेक्ट्स) "मघेसी" तथा "थारु" के नाम से         प्रसिद्ध हैं।



Categories:
Similar Videos

0 comments: