![]() |
पवन सिंह - Pawan Singh |
कौन है पवन सिंह (Pawan Singh)
पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के पार्श्व गायक और फिल्म अभिनेता हैं। उनका जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। संगीत में लगभग 2528 भोजपुरी और हिंदी सिनेमा तथा 895 वीडियो एल्बम किये है।
पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है। ११९७ में उनका पहला एल्बम ओढ़निया वाली आया तथा उसके बाद २००५ में कांच कसैली रिलीज़ हुआ। 2008 में सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु (शीर्षक गीत) को रिलीज़ किया। पवन सिंह की पहचान "लॉलीपॉप लागेलु" से अंतरास्ट्रीय पर हुआ यह गीत हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर देती हैं. उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े - कौन है आम्रपाली दुबे ( who is Amrpali Dubey )
पवन सिंह पढ़े लिखे नहीं है।पर संगीत के मामले में किसी से कम नही है हाल ही में उन्होंने क्रैक फायटर फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया,जिससे वे भोजपुरी के सबसे महगे कलाकार हो गए।
पुरस्कार (अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स) - Awards (International Bhojpuri Film Awards)
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला।
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
- पवन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।
- पवन सिंह को Singapore अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार मिला ।
यह भी पढ़े -
पवन सिंह का भोजपुरी फिल्मी सफर - Pawan Singh's Bhojpuri film journey
पवन सिंह ने अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं।
पवन सिंह व्यक्तिगत जीवन - Pawan Singh Personal Life
पवन सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली। 2018 में बलिया में उन्होंने ज्योती सिंह से शादी की। वे भोजपुरी सुपरस्टार हैं। भोजपरी के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकार है।
यह भी पढ़े -
भोजपुरी गायक और पावरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव को करीब से देखा। पवन सिंह का जन्म 6 मार्च, 1986 को आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था।
पवन लगभग पिछले 20 सालों से गाना गा रहे और 15 सालों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता सक्रिय हैं।
पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, मात्र 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज़ हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।
पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगते रहे हैं, एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा।
10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने पवन सिंह सहित तीन भोजपुरी गायकों पर अश्लीलता फैलाने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।
2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से कदम रखा लेकिन 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
यह भी पढ़े -
पवन सिंह तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। सन 2017 में इनके पिता रामाशंकर सिंह का निधन हो गया वो 74 साल के थे। आरा के पकडी स्थित आवास पर पवन के पिता का निधन हुआ था और उनके पैतृक गांव जोकहरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इनकी पत्नी का नाम नीलम सिंह था जिन्होने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्मत्या कर ली थी, इसको लेकर पवन का नाम विवादों में रहा।
बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को स्थापित करने के बाद हाल में पवन सिंह ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी ज्वाइन कर लिया, वो अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं।
पवन सिंह की भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट - List of Pawan Singh's Bhojpuri films
- रंगिनी चुररिया तोहर नाम - Rangini Churria Tohar Naam
- भोजपुरीया दरोगा - Bhojpuri Daroga
- प्रतिज्ञा - Pratigya
- सइया के साथ मड़इया में - Saiya ke Sath Madiya Me
- जोगीजी धीरे धीरे - Jogiji dhire dhire
- तू जान हउ हमार - Tu Jan Hau Hmar
- उमरिया कइनी तोहर नाम - Umriya Kaini tohre nam
- प्यार बिना चेन काहा - Pyar Bina chain Kha re
- ओढनिया कमाल करे - Odiniya Kmal Kare
- पवन पुरवइया - Pawan Purwaiya
- दरार - Drar
- लाडाई ला अँखिया ये लॉन्डे राजा - Ladai La Akhiyan ye lawnde Raja
- डोली चढ़के दुलहिन सासुरल चली - Doli Chadhke Dulhin Sasural Chali
- देवरा बड़ा सतावेला - Dewra Bda Satawela
- रंगबाज़ दरोगा - Rangbaj Droga
- कानून हमरा मुट्ठी में - Kanun Hmara Muththi Me
- भगजोगनी - Bhagjogni
- चोरवा बनल दामद Chorwa Banal Damad
- देवर भाभी - Dewar Bhabhi
- हमरा माटी में दम बा - Hamara Mati Me Dam Ba
- गुंडा राज - Gunda Raj
- सिंदूर दान - Sindur Dan
- जब केहू दिल में समा जाला - Jab Kehu Dil Me Sama Jala
- सौगंध गंगा मइया के - Saugandh Ganga Maiya Ke
- रंगबाज़ राजा - Rangbaj Raja
- जंग - Jang
- भइया के साली ओढ़निया वाली - Bhaiya Ke Sali Odhniya Wali
- एक दूजे के लिए - Ek Duje Ke Liye
- बनारस वाली - Bnaras Wali
- जिद्दी आशिक - Jiddi Ashik
- बजरंग - Bajrang
- ट्रक ड्राइवर - Track Draiwer
- कट्टा तनल दुपट्टा पर - Katta Tanal Dupatta Par
- डकैत - Dakait
- देश प्रदेश - Desh Pradesh
- खून पसीना - Khun Pasina
- लावारिश - Lawaris
- वीर बलवान - Veer Balwan
- आँधी तूफ़ान - Aadhi Tufan
- एक कुरुक्षेत्र - Ek Kurukshetra
- करेले कमाल धरती के लाल - Karele Kamal Dharti Ke Lal
- सइया जी दिलवा माँगे ले - Saiya Ji Dilwa Mange Le
- योद्धा - Yodha
- प्रतिज्ञा 2 Pratigya 2
- बाजीगर Bazigar
- प्यार मोहब्बत जिंदाबाद Pyar Mohabbat Jindabad
- इंसाफ - Insaf
- लेबू का जान Lebu Ka Jaan
- ठोक देम Thok Deb
- नाहले पे दहला Nahle Pe Dahla
- बीन बजाये सपेरा Bin Bajaye Sapera
- कर्ज विरासत के - Karj Virasat Ke
- बैंड बाजा लेके आजा पवन राजा - Baind Baja Leke Aaja Pawn Raja
- लागी छूटे ना रामा - Lagi Chute Na Rama
- संग्राम - Sangram
- गंगा पुत्र - Ganga Putra
- हुकुमत - Hukumat
- सुहाग - Suhag
- बाज गइल डंका - Baj Gayil Danka
- मुकाबला - Mukabla
- खून का इलज़ाम - Khun Ka Iljam
- भोजपुरीया राजा - Bhojpiya Raja
- गदर - Gaddar
- त्रिदेव Tridew
- जिद्दी - Jiddi
- सरकार राज - Sarkar Raaj
- सत्या - Satya
- तेरे जैसा यार कहाँ Tere Jaisa Yar Kaha
- तबादला Tbadla
- धड़कन - Dhadkan
- योधा अर्जुन पंडित - Yodha Arjun Pandit
- साईया सुपर स्टार - Saiya Super Star
- वांटेड - Wanted - Wanted
- माँ तुझे सलाम - Maa Tujhe Salaam
- चैलेंज - Chaileng
- बलमुआ तोहरे खातिर - Balmua Tohre Khatir
- लोहा पहलवान - Loha Pahalwan
- राजा - Raja
- क्रेक फिंगर - Crack Fighter
- मैंने उनको साजन चुन लिया - Maine Unko Sajan Chun Liya
- जय हिन्द - Jai Hind
- शेर सिंह - Sher Singh
0 comments: